10 Dec 2021

शेयरो की कीमतो में बदलाव कैसे व क्यों होता है ? p1

                                                       शेयरो की कीमतो में बदलाव कैसे क्यों होता है ? p1

दोस्तों शेयर बाजार में शेयरों की कीमतों में बदलाब कैसे क्यो होते हैं ये एक महत्वपूर्ण सवाल है जो निवेशकों के मन मे उठना बहुत स्वभाविक है आइये आज इस ब्लॉग के माध्यम से हम इस के कुछ महत्वपूर्ण कारणों को जानने का प्रयास करे .

दोस्तों इस को हम TCS के उदाहरण से शेयरो की चाल को समझने की कोशिश करते हैं । दोस्तों मान लीजिए कि आप बाज़ार में विभिन्न शेयरों की खरीद-बिक्री करते हैं अर्थात आप शेयर बाज़ार के भागीदार है और TCS कंपनी पर बारीकी से नज़र बनाए हुए हैं । 

10 जनवरी 2019 का दिन है और दिन के 12:00 बजे हैं । और इस समय TCS के एक शेयर की का कीमत है 1500 सौ रुपये । इसी समय TCS कंपनी का मैनेजमेंट एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया में ये खबर देता है कि TCS कंम्पनी को एक नया CEO मिल गया है जो बहुत ही प्रतिभावान अनुभवी है  

जो TCS कंपनी को नई ऊंचाई पर ले जाएगा। TCS कंपनी को उस नए CEO की काबिलियत पर पूरा भरोसा है । अब दोस्तों हम अपने दोनों सवाल पर आते हैं -

दोस्तों आप लोगो के मन में उठने बाले दोनो सवाल में पहले सवाल की इस खबर से TCS के शेयरों के भाव या कीमत पर क्या असर पड़ेगा ?  तो दोस्तों अगर आप TCS के शेयरों में सौदा यानी ट्रेड करना चाहते हैं तो आप TCS के शेयर को खरीदेंगे (BUY) या बेचेंगे (sell ) करेंगे

पहले सवाल का जवाब बहुत आसान है। जो कि आप में से बहुत से लोग ये जानते ही होंगे की इस खबर से TCS कंपनी के शेयरो के भाव या दाम में बढ़ोतरी होगी। TCS कम्पनी में मान लेते हैं की  कंपनी के नेतृत्व को लेकर दिक्कत चल रही थी  

और इस खबर का मतलब ये हुआ की TCS कम्पनी में अब ये दिक्कत दूर हो जायेगी जब भी ऐसी सकारात्मक घोषणा किसी भी कम्पनी के बारे में की जाती है तो शेयर बाज़ार के भागीदार स्टॉक किसी भी कीमत पर खरीदने की कोशिश करते हैं  

और इस वजह से स्टॉक या शेयर में तेज बढ़ोतरी जिसे शेयर बाजार की भाषा में रैली (Rally) कहते हैं देखने को मिलती है। इसको थोड़ा और विस्तार से समझते हैं.. नीचे

 SERIAL NO-    TIME -        LTP-           SELLER'S PRICE-   BUY OR SELL -        New LTP-

        1              12:00        1500                   1510                       buy                    1510

        2              12:02        1510                   1515                       buy                    1515

        3              12:04        1515                   1520                        buy                   1520

        4              12:06        1520                   1525                        buy                   1525

दोस्तों ऊपर के डाटाओ पर हम अगर ध्यान देते हैं तो हम देखते हैं कि TCS के शेयरों के बेचने वाले TCS शेयरों की जो भी कीमत मांग रहे है TCS शेयरो के खरीदार वो कीमत देने को तैयार है दोस्तों ये जो प्रतिक्रिया होती है । बेचने खरीदने वालो के बीच  इस से ही शेयरो के भाव ऊपर जाते हैं। अर्थात बढ़ते हैं

जैसा कि हम ऊपर देख सकते हैं  कि TCS कम्पनी के शेयरो की कीमत 6 मिनट में ही 25 रुपये तक बढ़ गया। वैसे तो ये उदाहरण पूरी तरह एक काल्पनिक परिस्थिती है लेकिन ऐसा वास्तव में भी होता है। कम्पनी के किसी अच्छी खबर के आने या आने की उम्मीद पर उस कम्पनी के स्टॉको की कीमत बढ़ जाती है। 

ऊपर के उदाहरण में TCS के शेयरो के भाव ऊपर जाने की दो वजहें हैं। एक तो TCS कंपनी के नेतृत्व वाली समस्याओं का मसला हल हो गया। और दूसरा  जो की TCS में नया CEO आया है वो TCS कंपनी को नई ऊंचाई तक ले कर जाएगा।दोस्तों अब हमारे अपने दूसरे सवाल का जवाब बहुत आसान हो गया है वो ये की क्या हम TCS कम्पनी का स्टॉक खरीदेंगे तो हं दोस्तों हम TCS कम्पनी का शेयर जरूर खरीदेगे क्योंकि TCS कंपनी के बारे में अच्छी खबर आई है।

अब उसी दिन में आगे बढ़ते हैं। मान ले की दिन के 02:30 PM पर नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विसेज नामक कंपनी यानी नैसकॉम (NASSCOM) एक स्टेटमेंट यानी अधिसूचना जारी करता है चुकी नैसकॉम भारत के सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों अर्थात IT कंपनियों का व्यापारिक संघ है और इसकी कही हुई बातें IT इंडस्ट्री के लिए बहुत ज्यादा मायने रखती हैं ।

तो नैसकॉम ने अधिसूचना में कहा है कि ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि ग्राहकों के IT बजट में लगभग 15% परसेंट की गिरावट हुई है और इसका असर IT इंडस्ट्री पर आगे देखने को मिल सकता है दोस्तों मान ले की 02:30 PM पर TCS 1530 पर ट्रेड कर रहा है ।

दोस्तों जैसा की आप लोग देख ही रहे हैं । ये विषय एक ब्लॉग में नही आयेगा अतः में इस ब्लॉग को दो भागों में कर रहा हूँ । और पहले भाग को मैं यहाँ समाप्त कर रहा हूँ ।

दोस्तो  नीचे रोचक व ज्ञान वर्धक जानकारी बाली BLOG  का  मै LINK दे रहा हूँ । इन BLOG को पढ़ने के लिये उम्मीद है आप लोगो को ये BLOG जरूर पसंद आएगी ।                                                                                                                                            👇

                                                   रेगुलेटर परिचय P2

👉http://jhaleshwarsingh.blogspot.com/2021/10/p2.html

                                         NSCCL ICCL प्रभाव / परिचय

👉http://jhaleshwarsingh.blogspot.com/2021/12/NSCCL%20%20ICCL%20%20%20.html

ये BLOG उपयोगी है या नही COMMENT कर जरूर बताइयेगा ।  इन BLOG को पाने के लिये अपना EMAIL डाल कर इस BLOG को SUBSCRIBE,SHARE FOLLOW  करे ।

इस BLOG को दूसरों तक पहुँचाने के लिये उन का EMAIL डाल कर उनके EMAIL को SUBSCRIBE कर के ये BLOG उन तक भी आप पहुँचा सकते हैं । दोस्तों अगर आप लोगो की कोई समस्या या सुझाव हो या कोई ऐसा विषय जिस पर आप लोग BLOG पढ़ना चाहते हो । 

मुझें COMMENT करके जरूर बताइयेगा मैं आपकी समस्याओं के समाधन करने की पूरी कोशिश करूँगा । साथ ही आप के बताये विषय पर जल्द से जल्द BLOG लिखने की कोशिश करूँगा । कॉमेंट बॉक्स में अपना EMAIL भेज कर भी आप ये ब्लॉग पा सकते हैं ।

                                                                 : धन्यवाद :

 

 

 

featured post

अब तक

                                                                          अब तक दोस्तों अब तक के मेरे ब्लॉगों के माध्यम से आप लोगों ने शेयर...