31 Aug 2022

ट्रेडिंग टर्मिनल / market वाच परिचय

                                                       ट्रेडिंग टर्मिनल / market वाच परिचय

ट्रेडिंग टर्मिनल - दोस्तो आप ट्रेडिंग टर्मिनल तक दो तरीके से सकते हैं । एक तो आप अपने वेब ब्राउजर (Web Browser) में सीधे-सीधे अपने स्टॉक ब्रोकर द्वारा दिये गये URL डाल कर या ब्रोकर के ट्रेडिंग साइट पर जाकर उसमे लॉगिन कर पहुँच सकते हैं । 

और दूसरा आप अपने स्टॉक ब्रोकर के ट्रेडिंग app डाऊनलोड कर उसमें लॉगिन कर वहाँ पहुँच सकते हैं । ये काफी सीधा-साधा ऐप्लीकेशन होता है । इसमें ज्यादातर काम दिए गए मेनू के ज़रिए कर सकते हैं । 

ज़ाहिर सी बात है ।  कि ट्रेडिंग टर्मिनल में पहुंचने के लिए आपके पास उस स्टॉक ब्रोकर के पास आप का अकाउंट होना ज़रूरी है । एक अच्छा ट्रेडिंग टर्मिनल आपको बहुत सारी काम की सुविधाएं देता है । हम यहाँ पर कुछ एक दम बेहद ज़रूरी सुविधाओं को समझेंगे । 

और ट्रेडिंग टर्मिनल के व्यवहारिक इस्तेमाल को समझने के लिए हम यहाँ पर दो काम कर सकते हैं । BHEL के एक शेयर को खरीदना और  GAIL के शेयर की कीमत को ट्रैक करना ।

इसको करने के लिए और चीजों को अच्छे से समझने के लिए हम अपने स्टॉक ब्रोकर के ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करेंगे ।

market वाच - दोस्तो बाज़ार पर नज़र रखने या अपने पसंदीदा शेयरों पर नजर रखने के लिये जब आप app या साइट बाले इस प्लेटफॉर्म पर लॉगइन करते हैं । 

तो आपको अपनी पसंदीदा  शेयरों को एक लिस्ट में डालना होता है । ताकी आप सीधा अपने पसंदीदा शेयरों को ही देखे इस के लीये आप को एक लिस्ट या ग्रुप बनाने की सुविधा मिलती है ।  जिसे हम मार्केट वाच लिस्ट (Market Watchlist ) कह सकते है । 

आप लोग यूं मान लिजिए कि आप लोगो को एक खाली पेज दी गई है । जिसमें आप अपनी पसंदीदा के शेयरो के नाम लिख सकते हैं । एक बार आपने ये लिस्ट बना लीया तो आप उन शेयरों में आसानी से सौदे कर सकते हैं । और उन सब के बारे में एक साथ सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं । 

अपने पसन्द के हिसाब से हम इस लिस्ट में एक सीमित संख्या में शेयरो को ऐड व डिलीट कर सकते हैं । इसको करने के लिए हमको  सर्च बार ( Search Bar ) में अपने पसंदीदा शेयर के नाम लिखने होते हैं । जिससे हमें अपना पसंदीदा शेयर अलग अलग एक्सचेंज- NSE और BSE पर दिखाई देगा ।

और इसके बाद आप प्लस या जोड़ के चिह्न पर अगर क्लिक करेंगे तो वो शेयर अपने आप आपके मार्केट वाच में जुड़ जाएगा । इस मार्केट वाच में शेयर के आखरी ट्रेड की हुई कीमत और कीमत में हुए प्रतिशत बदलाव भी दिखाई देता है ।

दोस्तों मेरे ब्लॉग के अंदर मिले शेयर टिप्स पर जानकारी प्राप्त करके ही निवेश करें दोस्तो  नीचे मैं अपने रिसेंट ब्लॉग का LINK दे रहा हूँ । मुझे उम्मीद है आप लोगो को ये BLOG जरूर पसंद आएगी ।                                                               👇

                  बाजार जून 22 P2

👉  http://jhaleshwarsingh.blogspot.com/2022/07/blog-post.html

                  शॉट पोजिशन P2

👉 http://jhaleshwarsingh.blogspot.com/2022/08/blog-post.html

ये BLOG आप लोगो को कैसी लगी मुझे COMMENT कर जरूर बताइयेगा ।  मेरे सभी BLOG को पाने के लिये अपना EMAIL डाल कर इस BLOG को SUBSCRIBE कर ले । यदी आप लोगो को  मेरी BLOG पसंद आयी हो तो इसे SHARE व FOLLOW  करे । 

इस BLOG को दूसरों तक पहुँचाने के लिये उन का EMAIL डाल कर उनके EMAIL को SUBSCRIBE कर के ये BLOG आप उन तक भी आप पहुँचा सकते हैं । दोस्तों अगर आप लोगो की कोई समस्या या सुझाव हो या कोई ऐसा विषय जिस पर आप लोग BLOG पढ़ना चाहते हो तो । 

मुझें COMMENT करके जरूर बताइयेगा मैं आपकी समस्याओं के समाधन करने की पूरी कोशिश करूँगा । साथ ही आप के बताये विषय पर जल्द से जल्द BLOG लिखने की कोशिश करूँगा । कॉमेंट बॉक्स में अपना EMAIL भेज कर भी आप ये ब्लॉग पा सकते हैं ।

MY बिटकॉइन (BITCOIN - BTC) वॉलेट एड्रेस :- 1Q9koixjYT8pKNNGxvUXhTzgLrPu9Wvu8t

                                                                 thanks

26 Jul 2022

शॉर्ट पोजिशन (Short Position) P1

                                               शॉर्ट पोजिशन (Short Position) P1

शॉर्ट पोजिशन (Short Position): - दोस्तों “शॉर्ट करना” या “शॉर्ट पोजीशन” एक बेहद खास तरह के ट्रेड या सौदे को दर्शता है । इसे समझाना थोड़ा सा मुश्किल जरूर है । पर अगर हम इसे ध्यान से समझने की कोशिश करे तो ये कोई बहुत मुश्किल भी नही है । 

दोस्तों इसे और आसान से समझाने के लिए हम मान ले की चीन की एक मोबाइल बनाने वाली कंपनी शाओमी ने फ्लिपकार्ट के माध्यम से अपने Mi4 फोन बेचने का एक एक्सक्लूसिव समझौता किया था । बाजार के जानकार ये उम्मीद कर रहे थे ।  

कि शाओमी के इस फोन की कीमत 14000 रूपए के आस पास होगी । इस फोन को खरीदने के लिए ग्राहकों को अपने आप को फ्लिपकार्ट पर रजिस्टर करना होता था । क्योंकि बिना फिलिप्कार्ड में रजिस्ट्रेशन के ये फोन आप को नहीं मिल सकता था । ये रजिस्ट्रेशन बहुत ही कम समय के लिए खुला था । 

और अपने उस फोन को खरीदने के लिए जल्दी से रजिस्ट्रेशन करा लिया । लेकिन आप का दोस्त रवि रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाया । पर रवि को भी ये फोन चाहिए था । इसलिए उसने आपको एक ऑफर दिया । रवि ने आप से कहा कि वो मुझ से ये फोन 15,500 में खरीदने को तैयार है । 

एक पक्का ट्रेडर होने के कारण आपने फट से ये सौदा मंजूर कर लिया और आपने उससे पैसे भी ले लिए । उसके बाद आप को लगा कि आपने ये क्या कर दिया ? आपने एक ऐसा फोन अपने दोस्त रवि को बेच दिया था । जो फोन असल मे आपके पास अभी है ही नहीं । 

वैसे तो ये सौदा बुरा नहीं था । आपको बस ये करना था । कि फोन फ्लिपकार्ट पर खरीदते ही उसी समय रवि को देना था । लेकिन फिर आपके मन मे एक डर आगया था कि चूंकि फोन की वास्तविक कीमत अभी तक घोषित नहीं थी । 

ऐसे में अगर कहि फोन की कीमत 15500 से ज्यादा निकली तो फिर आप क्या करेंगे ? अगर कहि फोन 17000 का मिला तो फिर आपको रवि के साथ किए गए सौदे में 17000-15500=1500 का नुकसान हो जाएगा । लेकिन आपकी किस्मत अच्छी थी । 

कि ऐसा नहीं हुआ और फोन की कीमत 14000 अनुमान के अनुसार ही निकली। आपने जल्दी से फोन फ्लिपकार्ट पर खरीदा और रवि को दे दिया। और आपको 15500-14000 = इस सौदे में 1500 का फायदा हो गया । 

अब आप इस पूरे घटनाक्रम पर गौर कीजिये आपने पहले ही फोन बेचा जो की आपके पास था ही नहीं । इसके बाद आपने फ्लिपकार्ट से उस फोन को खरीदा और उसे रवि को दिया । यानी की बेचा पहले और खरीदा बाद में ।

दोस्तों इस तरह के सौदे या ट्रेड ही शॉर्ट ट्रेड या शॉर्ट सौदे कहे जाते हैं। चूंकि हम अपनी रोजमर्रा की जिन्दगी में ऐसा नहीं करते इस लिए ये थोड़ासा अजीब जरूर लगता है । लेकिन ट्रेडरो के लिए ये एक और मौका होता है ।

अब आइये चलते हैं शेयर बाजार की तरफ तो दोस्तों मान लीजिए एक दिन आपने ONGC के शेयर 300  रूपए पर खरीदे और दो दिन बाद ही उसे 320 पर बेच दिए । आपने इस सौदे में 20 रूपए कमा लिए । आपने पहले 300 पर आगे अगले भाग में

दोस्तों मेरे ब्लॉग के अंदर मिले शेयर टिप्स पर जानकारी प्राप्त करके ही निवेश करें दोस्तो  नीचे मैं अपने रिसेंट ब्लॉग का LINK दे रहा हूँ । मुझे उम्मीद है आप लोगो को ये BLOG जरूर पसंद आएगी ।                                                                        👇

          लॉन्ग, स्क्वायर ऑफ,सर्किट ETC

  👉 http://jhaleshwarsingh.blogspot.com/2022/05/blog-post.html

                      बाजार जून 22p1

👉 http://jhaleshwarsingh.blogspot.com/2022/06/blog-post.html

ये BLOG आप लोगो को कैसी लगी मुझे COMMENT कर जरूर बताइयेगा ।  मेरे सभी BLOG को पाने के लिये अपना EMAIL डाल कर इस BLOG को SUBSCRIBE कर ले । यदी आप लोगो को  मेरी BLOG पसंद आयी हो तो इसे SHARE व FOLLOW  करे । 

इस BLOG को दूसरों तक पहुँचाने के लिये उन का EMAIL डाल कर उनके EMAIL को SUBSCRIBE कर के ये BLOG आप उन तक भी आप पहुँचा सकते हैं । दोस्तों अगर आप लोगो की कोई समस्या या सुझाव हो या कोई ऐसा विषय जिस पर आप लोग BLOG पढ़ना चाहते हो तो । 

मुझें COMMENT करके जरूर बताइयेगा मैं आपकी समस्याओं के समाधन करने की पूरी कोशिश करूँगा । साथ ही आप के बताये विषय पर जल्द से जल्द BLOG लिखने की कोशिश करूँगा । कॉमेंट बॉक्स में अपना EMAIL भेज कर भी आप ये ब्लॉग पा सकते हैं ।

MY बिटकॉइन (BITCOIN - BTC) वॉलेट एड्रेस :- 1Q9koixjYT8pKNNGxvUXhTzgLrPu9Wvu8t

                                                           : धन्यवाद :

23 Jun 2022

बिटकॉइन (BTC) कहा रुकेगा ?

                                                           बिटकॉइन (BTC) कहा रुकेगा ?

दोस्तों आज कल आप लोग देख ही रहे होंगे की बिटकॉइन अपने हर नीचे के अपने पहले लो से नीचे सरकता हुआ 20 $ हजार के पास पहुँच गया है । ऐसे में आप मे से बहुत से लोग इस में निवेश करना चाह रहे होंगे । पर उनके मन मे ये शंका हो रही होगी कि कहा ले । 

कई ऐसे भी लोग होंगे जो ऊपर के लेवल में लेकर फंस चुके है । वो बिटकॉइन कुछ और लेकर अपने एवरेज रेट को कम करना चाहते हैं । पर उन्हें हो रहा है । की यहाँ ले ले और फिर बिटकॉइन यहाँ से भी नीचे चला जायेगा तो क्या करेंगे । 

आज आप लोगो के इन्ही दुविधाओ को मिटाने के लिए मैं ये ब्लॉग लिख रहा हूँ । दोस्तों मैने इस से पहले जो बिटकॉइन पर ब्लॉग लिखी थी उम्मीद है । वो पढ़ने बाले लोगों को बिटकॉइन में हानि नही ही हुई होगी क्योकी मैने उस ब्लॉग में साफ कहा था । 

की बिटकॉइन को खरीदने का रेट में अगले ब्लॉग में लिखूंगा । इसी लीये वो लोग तो जरूर ही buy नही किये होंगे । दोस्तों ये तो मैने अनेको बार पहले भी कहा है । की बिटकॉइन कहा तक ऊपर या कहा तक नीचे जायेगा ये बिल्कुल सही - सही कहना नामुमकिन है । 

मैं या कोई और ये कह सकते है । की अभी जो चार्ट आदि दिख रहा है । उस हिसाब से बिटकॉइन का अगला नीचे या ऊपर का पड़ाव क्या होगा । मैं या कोई भी ये नही कह सकता कि मैने जो नीचे का रेट बताया है । उसके नीचे बिटकॉइन जा ही नही सकता । 

या ऊपर का जो लेबल दिया है । वो पार ही नही कर सकता । यदि कोई भी ये दाबा करते हैं । तो वो आप लोगो से शतप्र तिशत झूठ बोल रहे हैं । दोस्तों जैसा की मैने बिटकॉइन के पहले ब्लॉगों में कह दिया था । की बिटकॉइन पर सेलरों का प्रेसर है । वो लोग लगा तार प्रॉफिट बुकिंग कर रहे हैं । 

पर अब कुछ हद तक बिटकॉइन में buy साइड में बैठे वो लोग जो कि बिटकॉइन को नीचे के लेवल में लीये थे । वो भी बेच रहे हैं । और इस सब का मुख्य कारण विश्व मे बेहताशा बढ़ रही महँगाई ही है ।

और ये तो आप लोग सब जानते ही है । कि इस महँगाई डायन से वर्तमान समय में कोई भी देश अछूता नही बचा है । ये सब जानते हुए भी हम बिटकॉइन को buy करके जबरदस्त मुनाफा कमाने के मौके को छोड़ नही सकते है । इसी लिए दोस्तों बिटकॉइन अभी जिस जगह है । 

वहाँ चले जाने के बाद ये पूरी सम्भावना बनती है । की बिटकॉइन 16650$ से 16545 $ के बीच जायेगा ही । तो आप लोग प्रतीक्षा करें । और एक बात जो लोग ऊपर के लेवल में बिटकॉइन लीये हुए हैं । वो इस लेवल पर बेच कर मेरे अभी बताये लेवल पर buy करने के बारे में ना सोचे ये आत्मघाती फैसला भी हो सकता है । आगे आप लोग खुद बहुत समझदार हैं । 

दोस्तों मेरे ब्लॉग के अंदर मिले शेयर टिप्स पर जानकारी प्राप्त करके ही निवेश करें दोस्तो  नीचे मैं अपने रिसेंट ब्लॉग का LINK दे रहा हूँ । मुझे उम्मीद है आप लोगो को ये BLOG जरूर पसंद आएगी ।                                                                      👇

            लॉन्ग, स्क्वायर ऑफ,सर्किट ETC

👉 http://jhaleshwarsingh.blogspot.com/2022/05/blog-post.html

                    बाजार जून 22p1

👉 http://jhaleshwarsingh.blogspot.com/2022/06/blog-post.html

ये BLOG आप लोगो को कैसी लगी मुझे COMMENT कर जरूर बताइयेगा ।  मेरे सभी BLOG को पाने के लिये अपना EMAIL डाल कर इस BLOG को SUBSCRIBE कर ले । यदी आप लोगो को  मेरी BLOG पसंद आयी हो तो इसे SHARE व FOLLOW  करे । 

इस BLOG को दूसरों तक पहुँचाने के लिये उन का EMAIL डाल कर उनके EMAIL को SUBSCRIBE कर के ये BLOG आप उन तक भी आप पहुँचा सकते हैं । दोस्तों अगर आप लोगो की कोई समस्या या सुझाव हो या कोई ऐसा विषय जिस पर आप लोग BLOG पढ़ना चाहते हो तो । 

मुझें COMMENT करके जरूर बताइयेगा मैं आपकी समस्याओं के समाधन करने की पूरी कोशिश करूँगा । साथ ही आप के बताये विषय पर जल्द से जल्द BLOG लिखने की कोशिश करूँगा । कॉमेंट बॉक्स में अपना EMAIL भेज कर भी आप ये ब्लॉग पा सकते हैं ।

बिटकॉइन (BITCOIN - BTC) वॉलेट एड्रेस :- 1Q9koixjYT8pKNNGxvUXhTzgLrPu9Wvu8t

                                                           : धन्यवाद :

23 May 2022

संक्षिप्त रूप परिचय

                                                        संक्षिप्त रूप परिचय 

OHLC : - दोस्तों ओ. एच. एल. सी. का मतलब है । O - ओपन , H - हाई, L - लो, C - क्लोज । इन सब के बारे में हम विस्तार से टेक्निकल एनालिसिस के मॉड्यूल में जानेंगे । अभी बस इतना समझ ले की ।

O ;- ओपन - शेयर का ओपन प्राइस अर्थात वो कीमत जहां बाजार खुलने के समय वो शेयर था ।

H ;- हाई - जिस ऊँचाई तक उस शेयर की कीमत गयी ऊपर वो हाई कहलाता है ।

L ;- नीचे गयी - शेयर की कीमत जहाँ तक कीमत नीचे गयी वो  कीमत लो कहलाता है ।

C ;-क्लोजिग - बाजार बंद होते समय शेयर की जो कीमत रहती है वो क्लोजिग प्राइस कहलाता है । उदाहरण के लिए 25 जनवरी 2016  के दिन BPCL का OHLC था 486, 511, 467 और 499

वॉल्यूम (Volume) : - दोस्तों किसी शेयर का वॉल्यूम किसी एक दिन उस शेयर में हुए कुल सौदों (बेचने और खरीदने दोनों को मिलाकर) में शेयरों की संख्या को कहते हैं । दोस्तों वॉल्यूम और शेयर कीमत पर इसके असर को समझना बहुत ज़रूरी होता है । 

इस पर विस्तार से चर्चा हम टेक्निकल एनालिसिस के मॉड्यूल करेंगे जिससे कि आप इसके बारे में ज्यादा विस्तार से समझेंगे ।

मार्केट सेगमेंट (Market Segment) : - दोस्तो बाजार में अलग - अलग सेगमेंट होते है । जिनमें अलग - अलग तरह के वित्तीय सौदे होते हैं । सेगमेंट को रिस्क और रिवार्ड के आधार पर अलग - अलग किया जाता है । एक्सचेंज में  मुख्यतः तीन सेगमेंट होते हैं ।

कैपिटल मार्केट (Capital Market) ; – दोस्तो इस सेगमेंट में शेयर , प्रेफरेंस शेयर , वारंट व एक्सचेंज ट्रेडेड फंड वगैरह खरीदे और बेचे जाते हैं । इन सेगमेंटो को और हिस्सों में भी बाँटा जाता है । जैसे की आम शेयरों को इक्विटी सेगमेंट में बेचा और खरीदा जाता है । इस सेगमेंट को हम EQ निशान से पहचानते है । आप शेयरों को कैपिटल मार्केट सेगमेंट में खरीद बेच सकते हैं ।

फ्यूचर और ऑप्शंस (Futures and Options) : - दोस्तो F&O  फ़फ्यूचर और ऑप्शंस सेगमेंट को शेयर वायदा बाजार कहते हैं । इस सेगमेंट में लीवरेज्ड प्रॉडक्ट के सौदे होते हैं । इस सेगमेंट के बारे में हम डेरिवेटिव माड्यूल में विस्तार से समझने की कोशिश करेंगे ।

होलसेल डेट मार्केट (Whole sale debt market) : - दोस्तो बाजार के इस सेगमेंट में फिक्स्ड इन्कम प्रॉडक्ट के ही सौदे होते हैं । जैसे की सरकारी या गवर्नमेंट सिक्योरिटीज , ट्रेजरी बिल्स , बॉन्ड्स और डिबेन्चर्स आदि । दोस्तो कोई व्यक्ति अगर बाज़ार में कारोबार या सौदा करना चाहता है तो उसके सामने इन सौदों को करने के लिए तीन विकल्प होते हैं ।

Call & Trade ; - दोस्तो इस विकल्प में सौदा करने के लिए आपको अपने शेयर ब्रोकर को फोन कर के कहना होता है । जो भी आप करना चाहते हो  इस तरीके को ही कॉल एंड ट्रेड (Call & Trade) कहते हैं ।

अपने कम्प्यूटर पर लॉगिन कर के या फिर वेब एप्लीकेशन व app के माध्यम से आप बाजार में सौदे कर सकते हैं

किसी ट्रेडिंग सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करे जैसे पाई (Pi)

ये तीनों स्टॉक एक्सचेंज में घुसने के रास्ते हैं । इनके ज़रिए आप बहुत सारी चीजें कर सकते हैं । जैसे शेयरों की खरीद बिक्री, अपने फायदे-नुकसान का हिसाब किताब रखना, बाज़ार की चाल पर नज़र रखना, खबरों पर नज़र रखना, अपने फंड या पैसों को मैनेज करना, 

शेयरों के चार्ट देखना और ट्रेडिंग के तरीकों या टूल्स (tools) तक पहुंचना । इस ब्लॉग के ज़रिए हम आपको काइट (Kite) या इस तरह के दूसरे वेब प्लेटफॉर्म से आपको परिचित कराने की कोशिश करेंगे ।

दोस्तों मेरे ब्लॉग के अंदर मिले शेयर टिप्स पर जानकारी प्राप्त करके ही निवेश करें दोस्तो  नीचे मैं अपने रिसेंट ब्लॉग का LINK दे रहा हूँ । मुझे उम्मीद है आप लोगो को ये BLOG जरूर पसंद आएगी ।                                                👇

              ट्रेडिंग,पोर्टफोलियो,हेजिंग,कैप्टलाइजेशन परीचय

 👉 http://jhaleshwarsingh.blogspot.com/2022/04/blog-post.html

          लॉन्ग, स्क्वायर ऑफ,सर्किट ETC

👉 http://jhaleshwarsingh.blogspot.com/2022/05/blog-post.html

ये BLOG आप लोगो को कैसी लगी मुझे COMMENT कर जरूर बताइयेगा ।  मेरे सभी BLOG को पाने के लिये अपना EMAIL डाल कर इस BLOG को SUBSCRIBE कर ले । यदी आप लोगो को  मेरी BLOG पसंद आयी हो तो इसे SHARE व FOLLOW  करे । 

इस BLOG को दूसरों तक पहुँचाने के लिये उन का EMAIL डाल कर उनके EMAIL को SUBSCRIBE कर के ये BLOG आप उन तक भी आप पहुँचा सकते हैं । दोस्तों अगर आप लोगो की कोई समस्या या सुझाव हो या कोई ऐसा विषय जिस पर आप लोग BLOG पढ़ना चाहते हो तो । 

मुझें COMMENT करके जरूर बताइयेगा मैं आपकी समस्याओं के समाधन करने की पूरी कोशिश करूँगा । साथ ही आप के बताये विषय पर जल्द से जल्द BLOG लिखने की कोशिश करूँगा । कॉमेंट बॉक्स में अपना EMAIL भेज कर भी आप ये ब्लॉग पा सकते हैं ।

                                                           : धन्यवाद :

21 Apr 2022

इंडेक्स ,सेक्टर ,बुल, परीचय

                                                       इंडेक्स ,सेक्टर ,बुल, परीचय         

इंडेक्स सेक्टर ( index specific sector) - दोस्तों जैसे की सेंसेक्स और निफ्टी पूरे बाजार की दिशा और दशा बताते हैं । ठीक उसी तरह अलग - अलग इंडस्ट्रीयो का हाल बताने वाले इंडेक्स भी होते हैं । जिनको हम सेक्टर इंडेक्स कहते हैं । जैसे की बैंक निफ्टी बैंकिंग इंडस्ट्री का हाल बताने वाला सेक्टर इंडेक्स है । 

ठीक इसी तरह CNX IT नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में IT इंडस्ट्री के शेयरों का हाल पता चलता है । BSE और NSE दोनों पर ही सेक्टर इंडेक्स हैं । और ये भी निफ्टी और सेंसेक्स की तरह ही काम करते हैं ।

दोस्तों शेयर बाजार में कुछ प्रचलित शब्दो को आप लोग अक्सर सुनते होंगे जिनका इस्तेमाल शेयर बाज़ार के जानकार लोग लगातार करतें रहते हैं । आइए उन में से कुछ प्रमुख शब्दों के मतलब समझने की कोशिश करें ।

बुल मार्केट (तेजी): - दोस्तों अगर किसी को लगता है । कि बाजार ऊपर जाएगा और शेयरों की कीमत बढ़ेगी तो ये कहा जाता है कि बाजार तेजी में है । अगर एक तय समय में बाजार लगातार ऊपर की तरफ जाता रहता है । तो हम कह सकते हैं कि बाजार बुल मार्केट में है । या फिर बाज़ार में तेजी का माहौल है । 

बेयर मार्केट (मंदी): - दोस्तों तेजी के माहौल का ठीक उल्ट मंदी का माहौल होता है। अगर आपको लगता है । कि आने वाले समय में बाजार नीचे की तरफ जाएगा तो आप उस समय कह सकते है । कि आप उस स्टॉक को लेकर बेयरिश (Bearish) हैं। 

ऐसे ही जब एक लंबे समय तक बाजार लगातार नीचे की तरफ जा रहा होता है । तो हम ये कह सकते है । कि बाजार अभी बेयर मार्केट में है ।

ट्रेंड:- दोस्तों शेयर बाजार की दिशा और उस दिशा की ताकत को ट्रेंड हम ट्रेड कहते है । जैसे की अगर शेयर बाजार तेजी से नीचे आ रहा है । तो हम कहते हैं कि बाजार में अभी गिरावट का ट्रेंड है । 

या अगर बाजार ना उपर जा रहा है । और ना अधिक नीचे तो उसे हम “साइडवेज” या दिशाहीन ट्रेंड कहते है । या शेयर बाजार लगातार बढ़ते ही जा रहा हो तो उस हाल में हम कहेंगे की शेयर बाजार में अभी अप ट्रेंड है ।

शेयर की फेस वैल्यू: - दोस्तों किसी शेयर की तय कीमत को हम फेसवैल्यू या “पार वैल्यू” कहते हैं । इसे उस शेयर की कंपनी तय करती है । और ये उनके कॉरपोरेट फैसलों के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है । जैसे की डिविडेंड देते व स्टॉक स्प्लिट करते समय कंपनीयां शेयर की फेस वैल्यू को ही आधार बनाती है । 

उदाहरण के तौर पर अगर इन्फोसिस के शेयर की फेस वैल्यू 5 रूपए है । और कंपनी ने 65 रूपए का सालाना डिविडेंड देने की घोषणा की है तो इसका मतलब ये हुआ किइंफोसिस कंपनी ने 1260% का डिविडेंड दिया है ।

52 हफ्तों की ऊँचाई/निचाई (52 week high/low) : - दोस्तों 52 हफ्ते की ऊँचाई का मतलब है । कि स्टॉक की पिछले 52 हफ्तों में सबसे ऊँची कीमत वो है । इसी तरह 52 हफ्तों  की निचाई का मतलब सबसे निचली कीमत 52 हफ्तों में । 

52 हफ्तों की ऊँची या नीची कीमत स्टॉक की कीमत का दायरा बताता है । जब कोई स्टॉक अपने 52 हफ्तों की ऊँचाई के करीब होता है । तो कई लोग ऐसा मानते हैं । कि स्टॉक तेजी में रहने वाला है । इसी तरह जब स्टॉक अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर के करीब होता है । तो ऐसा माना जाता है । कि वो स्टॉक मंदी में रहने वाला है ।

दोस्तों मेरे ब्लॉग के अंदर मिले शेयर टिप्स पर जानकारी प्राप्त करके ही निवेश करें दोस्तो  नीचे मैं अपने रिसेंट ब्लॉग का LINK दे रहा हूँ । मुझे उम्मीद है आप लोगो को ये BLOG जरूर पसंद आएगी ।                                                                              👇

                     Value, investor, index परीचय !

👉 http://jhaleshwarsingh.blogspot.com/2022/03/valueinvestorindex.html

           ट्रेडिंग,पोर्टफोलियो,हेजिंग,कैप्टलाइजेशन परीचय

👉 http://jhaleshwarsingh.blogspot.com/2022/04/blog-post.html

ये BLOG आप लोगो को कैसी लगी मुझे COMMENT कर जरूर बताइयेगा ।  मेरे सभी BLOG को पाने के लिये अपना EMAIL डाल कर इस BLOG को SUBSCRIBE कर ले । यदी आप लोगो को  मेरी BLOG पसंद आयी हो तो इसे SHARE व FOLLOW  करे । 

इस BLOG को दूसरों तक पहुँचाने के लिये उन का EMAIL डाल कर उनके EMAIL को SUBSCRIBE कर के ये BLOG आप उन तक भी आप पहुँचा सकते हैं । दोस्तों अगर आप लोगो की कोई समस्या या सुझाव हो या कोई ऐसा विषय जिस पर आप लोग BLOG पढ़ना चाहते हो तो । 

मुझें COMMENT करके जरूर बताइयेगा मैं आपकी समस्याओं के समाधन करने की पूरी कोशिश करूँगा । साथ ही आप के बताये विषय पर जल्द से जल्द BLOG लिखने की कोशिश करूँगा । कॉमेंट बॉक्स में अपना EMAIL भेज कर भी आप ये ब्लॉग पा सकते हैं ।

                                                            : धन्यवाद :

19 Mar 2022

S&P, Information,बेंचमार्क परिचय ।

                                                  S&P, Information,बेंचमार्क परिचय । 

S&P यानी स्टैंडर्ड एंड पुअर्स ( Standard and Poor’s ), - एक अंतर्राष्ट्रीय क्रेडिट रेटिंग एजेंसी है । S&P इंडेक्स बनाने की विशेषज्ञ एजेंसी है । और उन्होने BSE को लाइसेंस दिया है । इसलिए इस इंडेक्स में S&P का नाम जुड़ा है ।

सी.एन.एक्स. निफ्टी ( CNX Nifty ) में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के सबसे बड़े और सबसे ज्यादा ट्रेड होने वाले ( खरीदे बेचे जाने वाले ) शेयर शामिल हैं । इस इंडेक्स को चलाने की जिम्मेदारी इंडिया इंडेक्स सर्विसेज एंड प्रॉडक्ट्स लिमिटेड ( IISL ) की है । 

ये NSE और CRISIL का ज्वाइंट वेंचर यानी संयुक्त उद्यम है । CNX का यहां मतलब है CRISIL और NSE.एक अच्छा इंडेक्स हमें हर मिनट ये बताता है । कि बाजार के खिलाड़ी बाजार का भविष्य कैसा देख रहे हैं । इंडेक्स का ऊपर-नीचे होना हमें बताता है ।  

कि बाजार से जुड़ी उम्मीदें किधर जा रही हैं । जब बाजार से जुड़े लोग मानते हैं । कि भविष्य अच्छा है तो इंडेक्स ऊपर जाता है । वैसे ही जब ये लोग मानते हैं । कि आने वाले समय में बाजार में गिराबट होगी अर्थात निवेश के लीये समय खराब है । तो इंडेक्स नीचे जाता है। 

इंडेक्स की उपयोगिता ( Practical Uses of Index )- दोस्तों इंडेक्स के कुछ प्रमुख उपयोग हैं ।

A सूचना (Information)- दोस्तों इंडेक्स एक समय विशेष में बाजार की दिशा को बताता है । इंडेक्स के आधार पर देश की अर्थव्यवस्था का भी अनुमान मिलता है । ऊपर चढ़ या बढ़ रहा इंडेक्स बताता है ।

best buy https://amzn.to/3tjIls2 

कि लोग भविष्य बेहतर होने की उम्मीद कर रहे हैं । और वो लगातार अपने निवेश कर रहे हैं । और जब स्टॉक मार्केट इंडेक्स नीचे की तरफ होता है ।  तो लोग ये मानते है । कि लोग शेयर बाजार के भविष्य को ले कर उत्साहित नहीं हैं । जिसके कारण वो लोग निवेश नही कर रहे हैं । जिस कारण बाजार में गिरावट है । 

उदाहरण के तौर पर 1 जनवरी 2014 को निफ्टी 6301 पर था और 24 जून 2014 को निफ्टी 7580 इसका मतलब है ।  ये हुआ कि 1278 अंकों की बढोत्तरी यानी 20.3%  का बदलाव । 

इसका मतलब हुआ कि इस दौरान बाजार मजबूती के साथ ऊपर गया जिससे पता चलता है । की लोग शेयर बाजार के भविष्य को ले कर आशावादी थे । दोस्तों इंडेक्स का इस्तेमाल किसी भी समय सीमा के लिए किया जा सकता है । 

उदाहरण के लिए 25 जून 2014 को सुबह 9:30 बजे इंडेक्स 7583 पर था लेकिन एक घंटे बाद ये 7565 पर पहुंच गया, एक घंटे में आई ये 18 अंकों की गिरावट बताती है । कि उस रोज बाजार में लोग उत्साह में नहीं थे । जिसके कारण खरीदारी कम हुई फलतः बाजार कुछ नीचे आया । 

B बेंचमार्क के लिए (Benchmarking)- दोस्तों आप ट्रेडिंग कर रहे हों या निवेश, इसके प्रदर्शन को आप कैसे नापेंगे ? मान लीजिए हमने 100,000  रुपये लगाए और 20,000 कमाए, अब आपके पास 120,000 की रकम है । सुनने में तो ये बहुत अच्छा है । कि आपको 20% का रिटर्न मिला अपने निवेश पर । पर यदि इसी दौरान निफ्टी 6000 से बढ़ कर 7800 पर आ गया यानी उसने 30% का रिटर्न दिया तब तो । आपको लगेगा कि आपका रिटर्न मार्केट से कम ही रहा ।

  best buy https://amzn.to/3KWElnj

और अगर आप ये तुलना नहीं कर पाते तो आपको पता ही नहीं चलता कि आपका प्रदर्शन वास्तव में कैसा रहा । इसी लिए दोस्तों इंडेक्स को बेंचमार्क की तरह इस्तेमाल करके वास्तविक प्रदर्शन नापा जाता है । वैसे भी बाजार से जुड़े हर व्यक्ति की कोशिश होती है । की वो इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन करने बाले शेयरों में निवेश करें ताकी उनका रिटर्न इंडेक्स से बेहतर हो ।

दोस्तों मेरे ब्लॉग के अंदर मिले शेयर टिप्स पर जानकारी प्राप्त करके ही निवेश करें दोस्तो  नीचे मैं अपने रिसेंट ब्लॉग का LINK दे रहा हूँ । मुझे उम्मीद है आप लोगो को ये BLOG जरूर पसंद आएगी ।                                                                                 👇

                    शेयरों की कीमतों में बदलाव कैसे व क्यो होता है ? P2

👉 http://jhaleshwarsingh.blogspot.com/2022/01/p2-tcs-tcs-it-it-15-it-it-tcs-it-tcs-15.html

                           Value, investor, index परीचय !

👉 http://jhaleshwarsingh.blogspot.com/2022/03/valueinvestorindex.html

 ये BLOG आप लोगो को कैसी लगी मुझे COMMENT कर जरूर बताइयेगा ।  मेरे सभी BLOG को पाने के लिये अपना EMAIL डाल कर इस BLOG को SUBSCRIBE कर ले । यदी आप लोगो को  मेरी BLOG पसंद आयी हो तो इसे SHARE व FOLLOW  करे । इस BLOG को दूसरों तक पहुँचाने के लिये उन का EMAIL डाल कर उनके EMAIL को SUBSCRIBE कर के ये BLOG आप उन तक भी आप पहुँचा सकते हैं ।

best buy https://amzn.to/3CUl17m

दोस्तों अगर आप लोगो की कोई समस्या या सुझाव हो या कोई ऐसा विषय जिस पर आप लोग BLOG पढ़ना चाहते हो तो । मुझें COMMENT करके जरूर बताइयेगा मैं आपकी समस्याओं के समाधन करने की पूरी कोशिश करूँगा । साथ ही आप के बताये विषय पर जल्द से जल्द BLOG लिखने की कोशिश करूँगा । कॉमेंट बॉक्स में अपना EMAIL भेज कर भी आप ये ब्लॉग पा सकते हैं ।

                                                                    : धन्यवाद :

featured post

अब तक

                                                                          अब तक दोस्तों अब तक के मेरे ब्लॉगों के माध्यम से आप लोगों ने शेयर...